वन राज्यमंत्री ने अलवर जिले के मुनि सौम्य सागर महाराज मंगल प्रवचन कार्यक्रम में की शिरकत

जयपुर, 5 नवंबर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने गुरूवार को अलवर के केंद्रीय कारागृह में आयोजित दिगम्बर जैन संत मुनि सौम्य सागर महाराज मंगल प्रवचन कार्यक्रम में शिरकत कर उनके प्रवचन का श्रवण किया।

श्री शर्मा ने कहा कि जैन संतों का तप, त्याग और अनुशासित जीवन समाज को सत्य, अहिंसा, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम एक संवेदनशील, संस्कारित और समरस समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। इनके प्रवचन, साधना एवं सेवा के विविध कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा लोगों को सदाचार, आत्मानुशासन और परस्पर सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान वन राज्य मंत्री ने जेल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *