धेमाजी, जोनाई और सिसीबोरगांव विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
लखीमपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज असम प्रवास में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जी के जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक रैली में जनता का उत्साह, स्नेह एवं विकास के लिए भारी जन समर्थन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इससे स्पष्ट है कि, “अटल, अविचल और अग्रगामी असम” का संकल्प अवश्य पूरा होगा।
मुख्यमंत्री सरमा जी का जन आशीर्वाद रैली गुरुवार को लखीमपुर लोकसभा के जिला धेमाजी के गोगामुख से प्रारंभ हुई। यहीं से श्री साव भी इस रैली में शामिल हुए। गौरतलब है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उप मुख्यमंत्री श्री साव को इस लोकसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा है।
गोगामुख से शुरू होकर यह जन आशीर्वाद रैली धेमाजी, जोनाई एवं सिसीबोरगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों तक पहुंची। तीनों विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन ने मुख्यमंत्री सरमा जी का आत्मीय स्वागत कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। रैली के चौथे दिन लोगों का यह जनसैलाब विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की नीतियों के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, धेमाजी, जोनाई एवं सिसीबोरगांव के लोगों का प्यार बेमिसाल है। आज की रैली में जनता जर्नादन से मिले शुद्ध प्रेम और विश्वास के लिए सदैव आभारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि, असम की निरंतर विकास यात्रा में आपका आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। आपके विश्वास के इस पथ पर हम आगे बढ़ेंगे। इन विगत वर्षों में बहुत कुछ हासिल किया गया है। वहीं आपके विश्वास से हम विकास को और भी आगे ले जाएंगे। संकल्प लेते हैं हम “अटल, अविचल और अग्रगामी असम” बनाएंगे।
वहीं लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री साव ने सोशल मीडिया में कहा कि, मुख्यमंत्री सरमा जी 28 फरवरी से “अटल, अविचल और अग्रगामी असम” के संकल्प के साथ असम की जनता से जन आशीर्वाद लेने निकले है, जिसे अपार स्नेह एवं जन समर्थन मिला। इससे उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि, मैं लगातार 9 विधानसभाओं में घूम रहा हूं, क्षेत्र की जनता का उत्साह बता रहा है, लोगों का मन बन चुका है, भाजपा को इस बार असम की जनता अद्वितीय विजय का आशीर्वाद देने वाली है l
https://t.me/MediaPassion1
मीडिया पैशन के व्हाट्स ऐप चैनल को अभी ज्वाइन करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaFDqecHwXbGsQkLhI18

