गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर गुढ़ियारी द्वारा मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम

बीरज के थीम मे रखी गई फूलो की होली

रायपुर /07/03/2026 शनिवार होली का त्यौहार भाई -चारा प्रेम स्नेह का त्यौहार है आज फाग के इस बेला मे गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर गुढ़ियारी द्वारा मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम।
गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने होली मिलन कार्यक्रम कर होली एवं रंग पंचमी की दिए शुभकामनायें।

अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने बताया की हर वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी होली मिलन का कार्यक्रम परशुराम भवन गुढ़ियारी मे किया गया। समाज के इस होली मिलन कार्यक्रम मे पूर्णतः फूलो की होली खेली जाती है। इस होली मिलन कार्यक्रम मे महिलाये, बच्चे, समाज के सदस्य एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या मे शामिल हुए। समाज के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. विकास कुमार पाठक ने कहा की बीरज की तर्ज पर फूलो की होली मिलन कार्यक्रम रखा गया।

होली मिलन कार्यक्रम मे श्याम भजन मंडली द्वारा फाग गीत पर भजन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर मनमोहक भजन की प्रस्तुति की गई इसके पश्चात ग़ुलाल से तिलक कर बड़े बुजुर्गो से आशीर्वाद लेकर फूलो की होली खेलते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनायें दीगई। महिलाओ ने भी सुन्दर भजन की प्रस्तुति दिए।

इस होली मिलन मे समाज के वरिष्ठ सदस्य कजोड़मल जी पुरोहित,रामचंद्र जोशी जी सुनील बाजारी, श्रवण शर्मा,जुगल किशोर जी पाठक, राजेंद्र शर्मा, रतन जोशी,जुगल किशोर शर्मा, सत्तू जोशी,मनोहर बाजारी,माला बाजारी,पवन शर्मा, डॉ. केके शर्मा,प्रदीप पुरोहित,महेश शर्मा,अशोक शर्मा, जीतेन्द्र जोशी, रविन्द्र पाठक,सत्यनारायण पटाक,रवि शर्मा,अनुराग शर्मा, अभिषेक शर्मा, विवेक शर्मा, कन्हैया शर्मा महिलाओ मे कल्पना बाजारी, कृष्णा बाजारी, शोभा पाठक, पिंकी बाजारी, प्रीति शर्मा, भारती पाठक, समता शर्मा, साक्षी शर्मा, श्वेता शर्मा, आभा,अंजना पारीख, अंजली पारीख, सुमन जोशी, कविता पटाक,योगिता शर्मा,सीमा पुरोहित, सिमरन शर्मा, विजिया शर्मा, रिचा शर्मा आरती शर्मा, अमिता शर्मा,सुनीता शर्मा, किरण शर्मा, रोशनी शर्मा, चेतना शर्मा, संजना शर्मा, सोनू शर्मा, पूजा शर्मा एवं समाज के समस्त सम्मानीय सदस्य उपस्थित हुए।

ताजा समाचारों के लिए टेलीग्राम ग्रुप अभी ज्वाइन करें
https://t.me/MediaPassion1

मीडिया पैशन के व्हाट्स ऐप चैनल को अभी ज्वाइन करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaFDqecHwXbGsQkLhI18