प्रधानमंत्री मोदी के 12 स्वर्णिम वर्षों पर जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा, यज्ञ एवं 12 पंडितों का सम्मान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने तथा 4399 दिनों की गौरवशाली यात्रा के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा द्वारा गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-आरती-हवन आयोजन का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ कीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 स्वर्णिम वर्षों के प्रतीक स्वरूप 12 विद्वान पंडितों का सम्मान किया गया। विधायक पुरंदर मिश्रा ने सभी पंडितों के चरण पखारकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें शॉल, श्रीफल एवं दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ विशेष यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण की कामना की गई।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिली है तथा देश का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ा है।
कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, आरती, प्रसाद वितरण एवं दीप प्रज्वलन का आयोजन भी किया गया। धार्मिक वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित निगम-मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, शशांक शर्मा, सुश्री मोना सिंह, डॉ. वर्णिका शर्मा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, जिला महामंत्री अमित शाह मैसरी, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, दलविंदर सिंह बेदी, संदीप जंघेल, जितेन्द्र गांडेचा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की बहनें, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धा, भक्ति, संस्कृति और राष्ट्रभावना से परिपूर्ण यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व, जनकल्याणकारी कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और जनसमर्थन की भावपूर्ण अभिव्यक्ति बना।

मीडिया पैशन के फेसबुक पेज को सब्सक्राइब करें
Click to Subscribe

ताजा समाचारों के लिए टेलीग्राम ग्रुप अभी ज्वाइन करें
https://t.me/MediaPassion1

मीडिया पैशन के व्हाट्स ऐप चैनल को अभी ज्वाइन करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaFDqecHwXbGsQkLhI18