राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली (PIB) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सरदार पटेल को देश लौह पुरुष के रूप में याद करता है। गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी उन्‍हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *