कानपुर देहात में डीएम ने  परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

लखनऊ (SHABD) :उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-पीईटी 2026 का दूसरा चरण आज शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। परीक्षा के लिये प्रदेश के साठ जिलों में एक हजार 372 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसी क्रम में कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मोहम्मदपुर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। वहीं बस्ती में भी जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रथम पाली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।परीक्षा का तीसरा चरण एक नवंबर को आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *