बागपत के अमन बने यूनिसेफ-युवा मंच के राष्ट्रीय सलाहकार

लखनऊ (SHABD) :बागपत जिले के ट्योढ़ी गांव के रहने वाले अमन कुमार को यूनिसेफ की भारत की युवा सलाहकार परिषद ‘यंग पीपल्स एक्शन टीम’ में राष्ट्रीय सलाहकार चुना गया है। देशभर से आए 6 हजार से अधिक आवेदनों में से चयन के बाद उत्तर प्रदेश से अमन को यह जिम्मेदारी मिली है।

अमन ने काफी संघर्ष करके यह मुकाम हासिल किया है। एक समय वह साइकिल से अखबार बांटते थे और फैक्ट्री में मजदूरी भी करते थे। आज वह युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर दिलाने का काम कर रहे हैं।अमन ने ‘माय भारत’ के सहयोग से उड़ान यूथ क्लब और कॉन्टेस्ट 360 प्लेटफॉर्म शुरू किया। इनके जरिए अब तक 88 लाख से अधिक युवाओं को देश और विदेश में आगे बढ़ने के अवसरों से जोड़ा गया है।

राष्ट्रीय सलाहकार के रूप में अमन भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के साथ बैठकों में शामिल होंगे। वह युवाओं से जुड़ी योजनाओं और नीतियों को बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे। उनका खास ध्यान गांवों और जरूरतमंद परिवारों के युवाओं को आगे बढ़ाने पर रहेगा।अमन को इससे पहले विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के अधिकारियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *