अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे सरयू के 56 घाट

नई दिल्ली (SHABD):अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज छोटी दीपावली के मौके पर विशेष आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर भव्य दीपोत्सव से सरयू नदी के 56 घाट 30 लाख दीयों से रोशन किए जाएंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ श्रीरामलला की आरती करेंगे।

आरती का समय अपराह्न 2:30 से 3 बजे के मध्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव पूज्य स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत करेंगे। न्यास की धार्मिक समिति के पांच संत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर श्रीराम मन्दिर परिसर में लगभग एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किये जाएंगे। इस आयोजन में न्यास की व्यवस्थाओं से जुड़े लगभग 1,500 श्रद्धालु दीप प्रज्ज्वलन का कार्य करेंगे। उनके अतिरिक्त आमंत्रित परिवारीजनों सहित लगभग 1,500 अन्य श्रद्धालु भी उत्साहपूर्वक सहभागी होंगे। इस प्रकार लगभग 3,000 श्रद्धालु श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित दीपोत्सव के सहभागी एवं साक्षी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *