सुल्तानपुर  में डीएम-एसपी ने सुनीं लोगों की शिकायतें

लखनऊ (SHABD) : सुल्तानपुर जिले की बल्दीराय तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों को दीं।डीएम और एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण समय पर और निष्पक्ष तरीके से किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *