यूपी के अयोध्या में सीएम योगी ने रामजन्मभूमि आंदोलन के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान को किया याद

लखनऊ (SHABD) :सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामजन्मभूमि आंदोलन में संतों और रामभक्तों ने लंबा संघर्ष किया। अशोक सिंघल के मार्गदर्शन में आंदोलन आगे बढ़ा और इसमें अनेक कारसेवकों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने के प्रसंग को जीवंत करता है। आज की अयोध्या को देखकर ऐसा प्रतीत होता है, मानो त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और माता जानकी के लौटने पर अयोध्यावासियों ने जिस दृश्य का साक्षात्कार किया होगा, वही दृश्य एक बार फिर साकार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *